जरुरी जानकारी | राजस्व अधिकारी नागरिकों का विश्वास बढ़ाने की दिशा में काम जारी रखेंः राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, आठ मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के नवनियुक्त अधिकारियों से नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में काम जारी रखने को कहा ताकि लोग बेहतर ढंग से कर अनुपालन करें।

राष्ट्रपति ने यहां राष्ट्रपति भवन में आईआरएस के 77वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि कर संग्रह के तरीके करदाताओं के अनुकूल होना भी महत्वपूर्ण है।

मुर्मू ने नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों से कर आधार बढ़ाने और काले धन के खतरे को खत्म करने को लेकर सूचना एकत्र करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का सबसे अच्छा इस्तेमाल करने को कहा।

उन्होंने कहा कि कर अधिकारी अब कर प्रशासन में सुधार, कर चोरी को कम करने और करदाता अनुपालन को सुविधाजनक बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत विश्लेषण जैसी नई प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे बताया गया है कि आयकर विभाग कर आधार बढ़ाने और काले धन का खतरा दूर करने के उद्देश्य से सूचना जुटाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए, आप में से प्रत्येक के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का सर्वोत्तम उपयोग जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना से अधिक बढ़ गया है और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले लोगों की संख्या लगभग ढाई गुना हो गई है।

राष्ट्रपति ने कहा, "इन संग्रहों से प्राप्त राजस्व देश में विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण और नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में देश के विकास में आपका योगदान बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।"

मुर्मू ने कहा कि नागरिक केंद्रित कर सेवाएं कर प्रशासन में लोगों का विश्वास बढ़ाती हैं। उन्होंने लोगों की मानसिकता को बदलने की दिशा में आयकर विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वास बढ़ाने की दिशा में काम करना जारी रखें।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कर कानूनों के अनुपालन को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने कर्तव्यों पर दृढ़ रहने और कर चोरी पर लगाम लगाने में योगदान देने को कहा।

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि आईआरएस के मौजूदा बैच में महिला अधिकारियों की मौजूदगी लगभग 38 प्रतिशत है और वह "भविष्य के बैचों में अधिक संख्या में महिला अधिकारियों को देखना चाहेंगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट