खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जीत से वापसी, लक्ष्य चोटिल होने के कारण बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ वापसी की जबकि लक्ष्य सेन को निराशा हाथ लगी और उन्हें चोटिल होने के कारण शुरुआती दौर के मुकाबले के बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा।

सिंगापुर, 28 मई सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ वापसी की जबकि लक्ष्य सेन को निराशा हाथ लगी और उन्हें चोटिल होने के कारण शुरुआती दौर के मुकाबले के बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा।

चिराग की पीठ की चोट के कारण मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन से हटने के बाद यह जोड़ी पहली बार कोर्ट पर उतरी थी लेकिन उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा मलेशिया के चूंग होन जियान और मुहम्मद हाइकाल को केवल 40 मिनट के अंदर 21-16, 21-13 से हराया।

यह 41वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी पर सात्विक और चिराग की दूसरी जीत थी। भारतीय जोड़ी वर्तमान में विश्व में 27वें स्थान पर है।

इस महीने की शुरुआत में यह जोड़ी सुदीरमन कप में भी नहीं खेली थी, क्योंकि सात्विक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले वे इस सत्र में मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन दोनों में सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी सेन को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ अपने पहले दौर के मुकाबले के दौरान चोट के कारण बाहर होना पड़ा।

वर्तमान में विश्व में 17वें स्थान पर काबिज सेन ने अच्छी शुरुआत की और पहला गेम 21-15 से जीता। लेकिन विश्व में 19वें नंबर के लिन ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-17 से जीतकर स्कोर बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में सेन चोट के कारण रिटायर होने से पहले 5-13 से पीछे चल रहे थे। सेन की चोट की वास्तविक प्रकृति के बारे में पता नहीं चल पाया है।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गड्डे ने चेन झी यी और फ्रांसेस्का कॉर्बेट की अमेरिकी जोड़ी को 35 मिनट में 21-16, 21-19 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

महिला एकल में आकर्षि कश्यप विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की हान यू से 58 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 13-21, 7-21 से हार गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम