देश की खबरें | सेवानिवृत्त कर्मी के ठिकानों पर छापा, दस करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना (एसपीई) के एक दल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थित परिसरों पर छापे मारे जिसमें 10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला।
भोपाल, आठ अगस्त लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना (एसपीई) के एक दल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थित परिसरों पर छापे मारे जिसमें 10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला।
एसपीई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनु व्यास ने कहा कि एक शिकायत के बाद एसपीई ने स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी अशफाक अली के परिसरों पर छापा मारा। अली पूर्व में राजगढ़ के जिला अस्पताल में स्टोर कीपर के रूप में तैनात था।
उन्होंने बताया कि अनुमान है कि जिस आय से अधिक सम्पत्ति का पता चला है, उसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये होगी।
व्यास ने कहा कि अली के भोपाल और लटेरी (विदिशा जिला) स्थित उसके घरों की तलाशी के दौरान अली, उसकी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की 16 अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिले।
व्यास ने बताया कि इसके अलावा उन्हें चार इमारतों, 14,000 वर्ग फुट जमीन पर एक निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक एकड़ जमीन और एक अन्य इमारत के बारे में भी जानकारी मिली है।
अधिकारी ने कहा कि अली लटेरी में एक तीन मंजिला इमारत में एक स्कूल भी चलाता है। उन्होंने कहा कि भोपाल के घर से कुछ नकदी बरामद हुई और आभूषण एवं अन्य कीमती सामान भी मिले। उन्होंने बताया कि छापे की कार्रवाई जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)