जरुरी जानकारी | टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलो तक पहुंची, महानगरों में कोलकाता में सबसे अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी हैं। उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई हैं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी हैं। उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई हैं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

महानगरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में थीं। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक यानी 148 रुपये प्रति किलो तथा मुंबई में सबसे कम यानी 58 रुपये प्रति किलो थी।

दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 रुपये प्रति किलो और 117 रुपये प्रति किलो थीं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 83.29 रुपये प्रति किलो था। जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपये प्रति किलो था।

आंकड़ों से पता चलता है कि टमाटर की सबसे अधिक कीमत 155 रुपये प्रति किलो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और इलाके के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहे हैं।

पश्चिम विहार के स्थानीय विक्रेता ज्योतिष कुमार झा ने कहा, ‘‘हमने आजादपुर थोक बाजार से सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला टमाटर 120 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदा है और खुदरा में 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रहे हैं।’’

पिछले दो सप्ताह में उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बाधित हुई है, जहां टमाटर की तोड़ाई और इसका परिवहन प्रभावित हुआ है।

सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी मामला है और इस समय कीमतें आम तौर पर ऊंची रहती हैं। अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\