जरुरी जानकारी | बीते साल वाहनों की खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी : फाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में वाहनों की खुदरा बिक्री बीते कैलेंडर साल यानी 23 में 11 प्रतिशत बढ़ी है। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी देश में वाहनों की खुदरा बिक्री बीते कैलेंडर साल यानी 23 में 11 प्रतिशत बढ़ी है। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने कहा कि 2023 के कैलेंडर साल में घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 2,38,67,990 इकाई रही, जबकि 2022 में 2,14,92,324 वाहन बेचे गए थे।

यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल 38,60,268 इकाई रही, जो 2022 के 34,89,953 इकाई के आंकड़े से 11 प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले साल नौ प्रतिशत बढ़कर 1,70,61,112 इकाई हो गई, जो 2022 में 1,55,88,352 इकाई थी।

तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले साल 58 प्रतिशत बढ़कर 10,80,653 इकाई हो गई, जो 2022 में 6,81,812 इकाई थी।

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 के 9,18,284 इकाई से आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,94,330 इकाइयों पर पहुंच गई।

ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री बढ़कर 8,71,627 इकाई हो गई, जो 2022 के 8,13,923 इकाई के आंकड़े से सात प्रतिशत अधिक है।

दिसंबर, 2023 में घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 19,90,915 इकाई पर पहुंच गई। यह दिसंबर, 2022 में 16,43,514 इकाई रही थी।

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने बढ़कर 2,93,005 इकाई हो गई, जो दिसंबर, 2022 के 2,85,429 इकाई के आंकड़े से तीन प्रतिशत अधिक है। दिसंबर, 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 14,49,693 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 11,36,465 दोपहिया बेचे गए थे।

फाडा ने कहा कि उसने देशभर के 1,442 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,355 से वाहन बिक्री का आंकड़ा जुटाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\