जरुरी जानकारी | यात्री वाहन की खुदरा बिक्री में अगस्त में पांच प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्राहक खरीद में देरी, खराब उपभोक्ता धारणा तथा लगातार भारी बारिश के कारण भारत में यात्री वाहन की खुदरा बिक्री में अगस्त में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की गिरावट आई। उद्योग संगठन फाडा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर ग्राहक खरीद में देरी, खराब उपभोक्ता धारणा तथा लगातार भारी बारिश के कारण भारत में यात्री वाहन की खुदरा बिक्री में अगस्त में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की गिरावट आई। उद्योग संगठन फाडा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अगस्त में कुल 3,09,053 यात्री वाहन (पीवी) का पंजीकरण हुआ, जबकि अगस्त 2023 में यह संख्या 3,23,720 थी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘‘ त्यौहारी मौसम के बावजूद बाजार पर काफी दबाव बना हुआ है... वाहन अब 70-75 दिन तक गोदाम में रखे रहते हैं... और ‘इन्वेंट्री’ कुल 7.8 लाख वाहनों की है, जिसका मूल्य 77,800 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने कहा कि स्थिति पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, पी.वी. मूल उपकरण निर्माता (ओ.ई.एम.) मासिक आधार पर डीलर को भेजे जाने वाले सामानों की संख्या में वृद्धि कर रहे हैं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो रही है।

सिंघानिया ने कहा, ‘‘ फाडा सभी बैंकों तथा एनबीएफसी से तत्काल हस्तक्षेप करने और अत्यधिक ‘स्टॉक’ रखने वाले डीलर को दिए जाने वाले वित्तपोषण को नियंत्रित करने का आग्रह करता है।’’

उन्होंने कहा कि इन डीलर को भी अपनी वित्तीय स्थिति की रक्षा के लिए अतिरिक्त ‘स्टॉक’ रखना बंद करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\