जरुरी जानकारी | फरवरी में खुदरा वाहन बिक्री में सात प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहनों की खुदरा बिक्री में फरवरी माह में सात प्रतिशत की गिरावट आई है। यात्री वाहनों और दोपहिया सहित विभिन्न श्रेणियों में मांग घटने से यह गिरावट देखने को मिली है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मार्च वाहनों की खुदरा बिक्री में फरवरी माह में सात प्रतिशत की गिरावट आई है। यात्री वाहनों और दोपहिया सहित विभिन्न श्रेणियों में मांग घटने से यह गिरावट देखने को मिली है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पिछले महीने घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 18,99,196 इकाई रही, जो 2024 की समान अवधि के 20,46,328 इकाई की तुलना में सात प्रतिशत कम है।

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने बयान में कहा, “फरवरी में सभी श्रेणियों में व्यापक गिरावट देखी गई।”

उन्होंने कहा कि फरवरी में खुदरा विक्रेताओं ने बिना उनकी सहमति के उन्हें गाड़ियां भेजे जाने के बारे में चिंता जताना शुरू कर दिया।

विग्नेश्वर ने कहा, “हालांकि, इस तरह की पहल व्यापक व्यावसायिक उद्देश्यों की पूर्ति कर सकती है, लेकिन विक्रेता व्यवहार्यता की रक्षा करने और अच्छा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए थोक आपूर्ति को वास्तविक मांग के साथ मिलाना महत्वपूर्ण है।”

फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 3,03,398 इकाई रह गई।

विग्नेश्वर ने कहा, “खुदरा विक्रेताओं ने कमजोर बाजार धारणा का उल्लेख किया, जो विशेष रूप से शुरुआती स्तर की श्रेणी, चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के कारण जारी है। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को अत्यधिक खेप के साथ खुदरा विक्रेताओं पर बोझ डालने से बचना चाहिए।’’

फरवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर छह प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 13,53,280 इकाई रही, जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 14,44,674 इकाई रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\