जरुरी जानकारी | दिल्ली को छोड़कर मेट्रो शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 77 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली को छोड़कर, टमाटर की खुदरा कीमतें बुधवार को एक महीने पहले की तुलना में अन्य मेट्रो शहरों में 77 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गईं हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की संभावित कम आपूर्ति के कारण यह तेजी आई है।

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली को छोड़कर, टमाटर की खुदरा कीमतें बुधवार को एक महीने पहले की तुलना में अन्य मेट्रो शहरों में 77 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गईं हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की संभावित कम आपूर्ति के कारण यह तेजी आई है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जून को कोलकाता में टमाटर का खुदरा मूल्य 30 अप्रैल के 25 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में भी, खुदरा टमाटर की कीमत एक मई के 36 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक जून को 74 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चेन्नई में यह कीमत 47 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

हालांकि, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 39 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि यह कीमत पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

बुधवार को चार शहरों पोर्ट ब्लेयर, शिलांग, कोट्टायम, पठानमथिट्टा में टमाटर की खुदरा कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक चल रही थीं।

आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख उत्पादक राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में खुदरा कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और विभिन्न शहरों में यह 50 रुपये से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही है।

व्यापारियों और विशेषज्ञों ने खुदरा कीमतों में वृद्धि के लिए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों से आपूर्ति की संभावित कमी को जिम्मेदार ठहराया।

टमाटर का औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य बुधवार को 77 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 52.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने पहले की अवधि में 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\