जरुरी जानकारी | अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 2.4 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी श्रम विभाग की तरफ से बुधवार को जारी मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में उपभोक्ता कीमतें सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़ गईं। इसके पहले अप्रैल में मुद्रास्फीति 2.3 प्रतिशत रही थी।

अमेरिकी श्रम विभाग की तरफ से बुधवार को जारी मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में उपभोक्ता कीमतें सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़ गईं। इसके पहले अप्रैल में मुद्रास्फीति 2.3 प्रतिशत रही थी।

अस्थिर खाद्य और ऊर्जा श्रेणियों को छोड़कर मुख्य मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने 2.8 प्रतिशत रही।

खुदरा मुद्रास्फीति के अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दो प्रतिशत लक्ष्य से लगातार ऊपर बने होने से प्रमुख अल्पकालिक ब्याज दर में तत्काल कटौती की संभावना कम नजर आ रही है।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से उधार लेने की लागत कम करने का लगातार आग्रह किया है।

पहले ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि विदेशों से आयात पर शुल्क बढ़ाने के ट्रंप के फैसलों से मुद्रास्फीति ज्यादा बढ़ सकती है। लेकिन कुछ आयातित वस्तुओं, जैसे कपड़ों की कीमत अप्रैल के मुकाबले मई में घट गईं।

मासिक आधार पर अप्रैल से मई तक कुल कीमतें केवल 0.1 प्रतिशत बढ़ीं, जो पिछले महीने 0.2 प्रतिशत से कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी