जरुरी जानकारी | औद्योगिक कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में 4.5 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग जगत में कार्यरत कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 4.50 प्रतिशत हो गई जबकि सितंबर में यह 4.41 फीसदी थी।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर उद्योग जगत में कार्यरत कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 4.50 प्रतिशत हो गई जबकि सितंबर में यह 4.41 फीसदी थी।

श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में 4.50 फीसदी हो गई जबकि अक्टूबर 2020 में यह 5.91 प्रतिशत रही थी। वहीं सितंबर 2021 में औद्योगिक कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दर 4.41 प्रतिशत थी।

अक्टूबर 2021 में खाद्य मुद्रास्फीति 2.20 प्रतिशत रही जबकि सितंबर में यह 2.26 प्रतिशत थी। वहीं अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 8.21 फीसदी रहा था।

अक्टूबर में औद्योगिक कामगारों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) 1.6 अंक बढ़कर 124.9 अंक हो गया। यह सितंबर 2020 में 123.3 अंक पर रहा था।

अगर एक महीने में आए प्रतिशत बदलाव की बात करें तो यह सितंबर की तुलना में अक्टूबर 2021 में 1.30 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह बदलाव 1.19 प्रतिशत रहा था।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में आई इस तेजी के पीछे खाद्य एवं पेय समूह के उत्पादों का योगदान रहा। सरसों तेल, टमाटर, प्याज, बैंगन, बंदगोभी, भिंडी, मटर, आलू, रसोई गैस और पेट्रोल के दामों में आई तेजी से यह महंगे हुए।

हालांकि मूंग दाल, मछली, सेब, अंगूर, संतरे एवं अदरक के दाम कम होने से इसका असर कम करने में मदद मिली।

प्रमुख श्रम एवं रोजगार सलाहकार और मुख्य श्रम आयुक्त डी पी एस नेगी ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा 5.8 अंकों की तेजी दर्ज की गई। उसके बाद रामगढ़ में 4.6 अंक और चरैली में 4.0 अंक की बढ़त रही।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से संबद्ध श्रम ब्यूरो हर महीने औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित आंकड़े जुटाता है। देश भर के 317 बाजारों से जुटाई गईं खुदरा कीमतें के आधार पर यह आंकड़ा जारी किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड