जरुरी जानकारी | औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में नरम होकर 5.78 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने से औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में नरम होकर 5.78 प्रतिशत रह गई। जून में यह 6.16 प्रतिशत थी।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने से औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में नरम होकर 5.78 प्रतिशत रह गई। जून में यह 6.16 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा, ‘‘मुद्रास्फीति सालाना आधार पर जुलाई, 2022 में 5.78 प्रतिशत रही, जो जून, 2022 में 6.16 प्रतिशत और जुलाई, 2021 में 5.26 प्रतिशत थी।’’

इसी तरह खाद्य मुद्रास्फीति जुलाई, 2022 में 5.96 प्रतिशत रही। जून, 2022 में यह 6.73 प्रतिशत और जुलाई, 2021 में 4.91 प्रतिशत थी।

अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) जुलाई, 2022 में 0.7 अंक बढ़कर 129.9 अंक हो गया। जून, 2022 में यह 129.2 अंक था।

सूचकांक में अधिकतम वृद्धि आवासीय समूह की वजह से हुई है। इसकी कुल बदलाव में हिस्सेदारी 0.37 प्रतिशत अंक है।

वस्तु स्तर पर रसोई गैस, बिजली (घरेलू), आलू, प्याज, लौकी, आम, केला, मिर्च (सूखा), पका हुआ भोजन, गेहूं, गेहूं का आटा, अरहर की दाल आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण सूचकांक बढ़ा है।

हालांकि....आलू, प्याज, टमाटर, पत्तागोभी, सेब, केला, धनिया, सूखी मिर्च, ताजा मछली, पॉल्ट्री, चिकन, वड़ा, इडली, डोसा, पका खाना, रसोई गैस, केरोसिन तेल, बिजली आदि की वजह से सूचकांक में वृद्धि सीमित रही।

आंकड़ों के अनुसार, केंद्र स्तर पर उधम सिंह नगर में सर्वाधिक 3.8 अंक की वृद्धि हुई तथा जलपाईगुड़ी और जालंधर में क्रमश: 3.3 अंक और 3.2 अंक की वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\