जरुरी जानकारी | औद्योगिक कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 5.85 फीसदी हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी आने से औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 5.85 प्रतिशत हो गई जबकि जुलाई में यह 5.78 प्रतिशत थी।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी आने से औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 5.85 प्रतिशत हो गई जबकि जुलाई में यह 5.78 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘मुद्रास्फीति सालाना आधार पर अगस्त, 2022 में 5.85 प्रतिशत हो गई। जुलाई, 2022 में यह 5.78 प्रतिशत और अगस्त, 2021 में 4.80 प्रतिशत थी।’’

इसी तरह खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त, 2022 में 6.46 प्रतिशत रही जो जुलाई में 5.96 प्रतिशत थी। अगस्त, 2021 में यह 4.83 प्रतिशत थी।

अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) अगस्त, 2022 में 0.3 अंक बढ़कर 130.2 अंक हो गया। जुलाई, 2022 में यह 129.9 अंक था।

वस्तु स्तर पर चावल, गेहूं का आटा, अरहर की दाल, गेहूं, आम, दूध, पका हुआ भोजन, फोन बिल

आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण सूचकांक बढ़ा है।

आंकड़ों के अनुसार, केंद्र स्तर पर सोलापुर में सर्वाधिक 3.9 अंक की वृद्धि हुई तथा आगरा में 3.2 अंक की वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\