जरुरी जानकारी | दिसंबर में औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में मामूली रूप से बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई, जो नवंबर में 5.41 प्रतिशत थी। इसका कारण कुछ खाद्य सामग्रियों की कीमतों का बढ़ना है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में मामूली रूप से बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई, जो नवंबर में 5.41 प्रतिशत थी। इसका कारण कुछ खाद्य सामग्रियों की कीमतों का बढ़ना है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत गठित श्रम ब्यूरो ने एक बयान में कहा, “साल-दर-साल मुद्रास्फीति दिसंबर में 5.50 प्रतिशत रहा जो नवंबर 2022 में 5.41 प्रतिशत था और दिसंबर 2021 में 5.56 प्रतिशत था।”

इसके मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में 4.10 प्रतिशत रही जो उसके एक महीने पहले 4.30 प्रतिशत और दिसंबर 2021 में 5.93 प्रतिशत थी।

दिसंबर 2022 के लिए अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) 0.2 अंकों की गिरावट के साथ 132.3 अंकों पर रहा। नवंबर 2022 में यह 132.5 अंक था। इस तरह मासिक आधार पर इसमें 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई है।

खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ने से इस सूचकांक में बढ़ोतरी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\