जरुरी जानकारी | कृषि श्रमिकों, ग्रामीण कामगारों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में मामूली बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि श्रमिकों और ग्रामीण कामगारों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में मामूली बढ़कर क्रमश: 7.08 प्रतिशत और 6.92 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से खाने के कुछ सामान के महंगा होने से महंगाई बढ़ी है।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कृषि श्रमिकों और ग्रामीण कामगारों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में मामूली बढ़कर क्रमश: 7.08 प्रतिशत और 6.92 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से खाने के कुछ सामान के महंगा होने से महंगाई बढ़ी है।

इससे एक महीने पहले सितंबर, 2023 में कृषि श्रमिकों के लिये महंगाई दर 6.70 प्रतिशत और ग्रामीण कामगारों के लिये 6.55 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि पिछले साल अक्टूबर में कृषि श्रमिकों के लिये उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-एएल) आधारित मुद्रास्फीति 7.22 प्रतिशत और ग्रामीण कामगारों के लिये 7.34 प्रतिशत थी।

कृषि श्रमिकों के लिये उपभोक्ता खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.42 प्रतिशत और ग्रामीण कामगारों के लिये 8.18 प्रतिशत रही। वहीं इससे पिछले महीने सितंबर में यह क्रमश: 8.06 प्रतिशत और 7.73 प्रतिशत थी। पिछले साल अक्टूबर में यह क्रमश: 7.05 प्रतिशत और 7.0 प्रतिशत थी।

अखिल भारतीय सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल अक्टूबर में क्रमश: 15 अंक और 14 अंक बढ़ा तथा 1,241 अंक और 1,251 अंक रहा।

सितंबर में सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल क्रमश: 1,226 और 1,237 अंक था।

बयान के अनुसार, कृषि श्रमिकों और ग्रामीण कामगारों के सामान्य सूचकांक के बढ़ने में प्रमुख योगदान खाने के सामान का रहा। इसका क्रमशः 13.20 अंक और 12.48 अंक का योगदान रहा। इसका मुख्य कारण चावल, गेहूं का आटा, दाल, सब्जी, दूध, प्याज, हरी मिर्च, मिश्रित मसाले आदि के दाम में तेजी है।

सभी राज्यों में सूचकांक में बढ़ोतरी का रुख रहा है।

कृषि श्रमिकों के मामले में तमिलनाडु 1,427 अंक के साथ सूचकांक में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश 960 अंक के साथ सबसे नीचे है।

ग्रामीण मजदूरों के मामले में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु 1,415 अंक के साथ सूचकांक में शीर्ष पर है। जबकि हिमाचल प्रदेश 1,011 अंक के साथ सबसे नीचे है।

राज्यों में सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल में सबसे ज्यादा वृद्धि जम्मू-कश्मीर में (क्रमश: 32 अंक 29 अंक) रही। वहीं सबसे कम एक-एक अंक की वृद्धि केरल में रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू