देश की खबरें | हरियाणा में 25,000 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे: नायब सिंह सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि लगभग 25,000 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि लगभग 25,000 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

सैनी ने कहा कि यहां तक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार के गठन से पहले ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली, लाडवा और बबैन अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी।

उन्होंने घोषणा की कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए वादे के तहत नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही लगभग 25,000 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।

उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भी थे।

नयी सरकार के 15 अक्टूबर को शपथ लेने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस