देश की खबरें | रजौरी में तीन परिवारों के डीएनए नमूनों के परिणाम जल्द ही आएंगे : जम्मू कश्मीर के डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि रजौरी के तीन युवकों के परिवार के सदस्यों से लिए गए डीएनए नमूने के परिणाम कुछ दिनों में आ जाएंगे। इन तीन युवकों की शोपियां में कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ में मौत हो गयी थी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 17 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि रजौरी के तीन युवकों के परिवार के सदस्यों से लिए गए डीएनए नमूने के परिणाम कुछ दिनों में आ जाएंगे। इन तीन युवकों की शोपियां में कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ में मौत हो गयी थी ।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सेना की आरंभिक जांच प्रक्रिया पूरी होने को है और वे जांच के नतीजे के आधार पर कदम उठाएंगे। मुझे लगता है कि कुछ दिनों की बात है, डीएनए नमूनों के परिणाम आ जाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में लोन न भरने पर ट्रक मालिक को किया आग के हवाले, एक आरोपी गिरफ्तार.

वह डीएनए जांच के परिणाम में देरी को लेकर एक संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे ।

जम्मू के रजौरी जिले में 14 अगस्त को तीन युवकों के परिवारों के डीएनए नमूने लिए गए थे ।

यह भी पढ़े | SSC Exam Calendar 2020–21 Importance Notice Released: JE, CGL, CHSL और MTS भर्ती परीक्षा का टाइमटेबल 22 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर होगा जारी.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल में कहा था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के साथ अन्याय नहीं हो ।

सेना ने 18 जुलाई को दावा किया था कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकियों को मार गिराया गया । हालांकि इस बारे में विस्तार से नहीं बताया गया था।

मामला तब विवादास्पद हो गया जब तीनों परिवारों ने रजौरी में युवकों के शोपियां के आमसिफोरा क्षेत्र से 17 जुलाई से लापता होने की शिकायत दी ।

बहरहाल, उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में आतंकियों के मददगार एक व्यक्ति की मौत के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी।

इरफान अहमद डार (24) की मंगलवार को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत के बाद उत्तरी कश्मीर के सोपोर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने कहा था कि डार हिरासत से भाग गया था और बाद में उसका शव मिला। हालांकि परिवारवालों ने दावा किया कि उसकी ‘‘हिरासत में हत्या’’ हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड