देश की खबरें | ओडिशा में 29 जुलाई को 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित किये जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा आयोजित की गई 10वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। राज्य सरकार के एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 27 जुलाई ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा आयोजित की गई 10वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। राज्य सरकार के एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुबह नौ बजे परिणाम घोषित किये जाएंगे और छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे से अपने परिणाम देख सकेंगे।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च की कोरोना टेस्टिंग फैसिलिटी: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीएसई के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने कहा कि परिणाम प्राप्त करने के लिये एसएमएस का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

राज्य के 2888 केंद्रों पर करीब पांच लाख 60 हजार छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। ये परिक्षाएं 19 फरवरी से दो मार्च के बीच हुई थीं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में मचे घमासान पर बोले पी चिदंबरम, राज्यपाल के व्यवहार से हम दुखी और स्तब्ध हैं.

अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात अम्फान और कोरोना वायरस की वजह से बंद के कारण परिणाम की घोषणा में देरी हुई।

दास ने कहा कि उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा के परिणाम अगस्त में घोषित किये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\