देश की खबरें | महाराष्ट्र में पाबंदियां जारी रहेंगी, बाद में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी: ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को एक जून के बाद भी बढ़ाया जाएगा और उनमें बाद में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जाएगी।

Corona

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को एक जून के बाद भी बढ़ाया जाएगा और उनमें बाद में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस बाबत प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फिलहाल एक जून तक पाबंदियां लागू हैं।

बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि राज्य में संक्रमण दर के कम होने के बावजूद इस समय एहतियात की जरूरत है।

ठाकरे ने कहा, “10-15 जिलों में संक्रमण दर अब भी बहुत ज्यादा है। इसके अलावा, ब्लैक फंगस संक्रमण (जो कोरोना वायरस से उबर रहे या उबर चुके मरीजों में पाया जा रहा है) का खतरा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज दैनिक मामलों की संख्या कम हो गई है और पिछले साल सितंबर में दर्ज की गई संख्या तक पहुंच गई है। हमें अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियां एक जून को एक साथ नहीं हटाई जाएंगी।

ठाकरे ने कहा, “पाबंदियों को बढ़ाया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से कुछ समय बाद रियायत दी जाएगी।”

बयान के अनुसार मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है।

राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां मध्य अप्रैल में लागू की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज