देश की खबरें | कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच समूची कश्मीर घाटी में पाबंदियां लगीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच 34 घंटे के ‘कोरोना कर्फ्यू’ के तहत पूरी घाटी में लोगों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

श्रीनगर, 25 अप्रैल कश्मीर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच 34 घंटे के ‘कोरोना कर्फ्यू’ के तहत पूरी घाटी में लोगों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये प्रतिबंध घाटी के सभी 10 जिलों में शनिवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने यहां शहर में कई स्थानों के साथ-साथ घाटी के अन्य जिला मुख्यालय नगरों में लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगा दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक एवं आपात सेवाओं की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक घोषणा प्रणाली युक्त पुलिस वाहन जगह-जगह जाकर सख्त प्रतिबंध लागू किए जाने की घोषणा कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में दुकानों, पेट्रोल पंप और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया है।

उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्रशासित प्रदेश में पूर्ण ‘कोरोना कर्फ्यू’ की घोषणा की थी।

पिछले कुछ हफ्तों में केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं।

इससे पहले इस साल की शुरुआती तिमाही में प्रदेश में पर्यटकों का आगमन बढ़ा था लेकिन मामले अचानक बढ़ जाने के चलते उनकी संख्या फिर घट गई है।

अधिकतर लोगों का मानना है कि मामले बढ़ने के पीछे यात्रियों का कोविड संबंधी उचित व्यवहार न करना भी एक कारण है।

चिकित्सकों के मुताबिक, वायरस के नए प्रकार की मौजूदगी, टीका लगवाने में हिचकिचाहट और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने में लोगों की लापरवाही, मामले बढ़ने के कारण हैं।

जम्मू-कश्मीर में मार्च में सामने आए कोविड-19 के 23 प्रतिशत से अधिक मरीज देश के विभिन्न हिस्सों से यात्रा कर यहां लौटने वाले लोग थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में अब तक ऐसे 20 प्रतिशत लोग सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड