देश की खबरें | कश्मीर में प्रतिबंधों में दी गई ढील, लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार रहेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद रविवार को चौथे दिन कश्मीर में प्रतिबंधों में ढील दी गई लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती अब भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, पांच सितंबर कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद रविवार को चौथे दिन कश्मीर में प्रतिबंधों में ढील दी गई लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती अब भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घाटी में लोगों के आवागमन पर कोई रोक नहीं है लेकिन अलगाववादी नेता के लिए शोक के चौथे दिन के मद्देनजर कई इलाकों में सड़कों पर अवरोधक लगे हुए हैं खासकर हैदरपुरा में गिलानी के आवास तक जाने वाली सड़कों पर।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए शहर और अन्य इलाकों में सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि घाटी में वाहनों का आवागमन बढ़ा है लकिन ज्यादातर सार्वजनिक परिवहन सड़क से नदारद रहा। शहर के कुछ इलाकों और घाटी के अन्य हिस्सों में भी कुछ दुकानें खुलीं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। पुलिस ने शनिवार को कहा था कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए कई एहतियाती उपाय किए गए जिसमें शरारती तत्वों की गिरफ्तारी शामिल है।

पुलिस ने यह भी कहा कि कश्मीर मीडिया सर्विस सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जो पाकिस्तान से चल रहे हैं, उपद्रवियों को शांति भंग करने के लिए उकसाने के लिए फर्जी खबरें और वीडियो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ स्थानीय मीडिया के लोग और चैनल भी फर्जी खबर फैलाते दिखे हैं और पुलिस उनपर नजर रख रही है, साक्ष्य एकत्र कर रही है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान