विदेश की खबरें | मालवाहक विमानों की आवृत्ति बहाल करें: भारत ने चीन से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने देश में कोविड-19 की लहर से निपटने में लगे निजी भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी उत्पादकों से खरीदी जा रही आवश्यक चिकित्सा आपूर्तियों की कीमतों में तेज होती वृद्धि को रोकने में चीन से मदद करने और सतत आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखने के लिए मालवाहक विमान सेवाओं की सामान्य आवाजाही को बहाल करने को कहा है।

बीजिंग, 13 मई भारत ने देश में कोविड-19 की लहर से निपटने में लगे निजी भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी उत्पादकों से खरीदी जा रही आवश्यक चिकित्सा आपूर्तियों की कीमतों में तेज होती वृद्धि को रोकने में चीन से मदद करने और सतत आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखने के लिए मालवाहक विमान सेवाओं की सामान्य आवाजाही को बहाल करने को कहा है।

हांगकांग में भारत की महावाणिज्य दूत प्रियंका चौहान ने कहा कि ऑक्सीजन सांद्रकों जैसी चिकित्सीय आपूर्तियों की बढ़ती कीमतों और भारत आने वाले मालवाहक विमानों में व्यवधान से चिकित्सा सामग्रियों के आगमन की गति धीमी हो रही है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के साथ एक साक्षात्कार में चौहान ने बुधवार को कहा, “मैं यह कहना चाहती हूं कि इस वक्त हमारी आकांक्षा यह है कि आपूर्ति श्रृंखला खुली रहे और उत्पाद की कीमतें स्थिर रहें।”

उन्होंने हांग कांग के समाचार-पत्र से कहा, “भले ही आपूर्ति-मांग का थोड़ा बहुत दबाव है, लेकिन उत्पाद की कीमतों में कुछ स्थिरता और पूर्वानुमान तो होना चाहिए।’’

चौहान ने कहा, “और सरकारी स्तर का समर्थन एवं प्रयास का भाव भी दिखना चाहिए। मेरे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि चीनी सरकार का इस मामले में कितना प्रभाव हो सकता है लेकिन अगर वे प्रभाव डाल सकते हैं, तो इसका स्वागत किया जाएगा।”

उनकी ये टिप्पणियां निजी भारतीय व्यापारियों द्वारा अत्यावश्यक चिकित्सीय आपूर्तियों खासकर ऑक्सीजन सांद्रकों के आयात के लिए की जा रही कोशिशों की पृष्ठभूमि में आई है ताकि अस्पतालों में हो रही कमी को दूर किया जा सके।

मालवाहक विमानों की आवाजाही में व्यवधान सिचुआन एयरलाइन्स के फैसले के बाद बढ़ गया था जिसने भारत में कोरोना वायरस स्थिति का हवाला देकर 26 अप्रैल से 15 दिनों तक सभी 11 मालवाहक विमानों पर रोक लगा दी थी।

भले ही सरकारी एयरलाइन ने कहा कि वह विमानों की बहाल करने की अपनी योजना की समीक्षा कर रही है लेकिन अभी तक उसने ऐसा किया नहीं है।

फ्रेट फॉरवर्डर्स ने शंघाई में पीटीआई- को बताया कि सिचुआन एयरलाइन्स ने चॉन्गक्विंग और शियान से 17 मई से दिल्ली तक अपने तीन मालवाहक विमानों की आवाजाही बहाल करने की योजना की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम