Maharashtra Rains: मुंबई से सटे ठाणे में भारी बारिश के चलते हादसा, रेस्तरां की छत गिरने से 3 घायल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण एक रेस्तरां की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गये। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credits ANI)

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण एक रेस्तरां की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गये. नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख यसिन तड़वी ने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्तरां में हुई. उन्होंने बताया कि इस घटना में दो महिलायें और एक व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

अधिकारी के मुताबिक, शहर में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 12 घंटे के दौरान 58.90 मिमी बारिश दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि इस साल अब तक शहर में 139.76 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 172.71 मिमी बारिश हुई थी. ठाणे जिले के अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से उल्लासनगर उपनगर के कई इलाके प्रभावित हुये. यह भी पढ़े: Maharashtra Weather Update Today: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि ठाणे और पालघर जिले में शनिवार को भारी बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया था. इसके अलावा शनिवार शाम को ठाणे जिले के भिवंडी, कल्याण और बदलापुर के कई इलाके जलमग्न हो गए थे, जिसके कारण लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट