देश की खबरें | जी जान से मराठा आरक्षण मुद्दे को हल कीजिए: जरांगे ने प्रदर्शन से पहले फडणवीस से की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से शुक्रवार को अपील की कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे को पूरे जी जान से हल करें।

जालना,19 जनवरी मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से शुक्रवार को अपील की कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे को पूरे जी जान से हल करें।

जरांगे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सुबह नौ बजे जालना के अपने पैतृक स्थान अंतरवाली सराटी गांव से विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई रवाना होंगे।

उन्होंने कहा,‘‘मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान फडणवीस के पास है, और उन्हें आगे आना चाहिए और इस मामले को दिलोदिमाग से हल करना चाहिए।’’

जरांगे ने अपनी मांग दोहराई कि मराठा समुदाय के 54 लाख लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाएं, साथ ही उन्होंने आरक्षण मुद्दे के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति की प्रगति पर सवाल उठाया। इस समिति ने पिछले साल 23 दिसंबर को काम शुरू किया था।

जरांगे ने राज्य मंत्री गिरीश महाजन पर झूठे वादे करने और मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कहां हैं मंत्री गिरीश महाजन, जो सात मंत्रियों के साथ आए थे और 30 दिन में मुद्दे को हल करने का वादा किया था। हमने तब उन्हें (सरकार को) 40 दिन का वक्त दिया था। वह अब कहां छिपे हैं।’’

जरांगे ने घोषणा की कि मुंबई तक उनका मार्च आखिरी संघर्ष होगा और उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों से 26 जनवरी को अपनी ताकत दिखाने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी में इकट्ठा होने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट