देश की खबरें | जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए शनिवार रात से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।

जयपुर, 19 अक्टूबर जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए शनिवार रात से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शनिवार रात को हड़ताल कर दी और आपातकालीन तथा चुनिंदा सेवाएं तत्काल बंद कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस साल अगस्त में कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सहित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो शनिवार रात आठ बजे समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा, 'हमें आज रात आपातकालीन तथा वैकल्पिक सेवाएं बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हमारी मांगें पहले जैसी ही हैं।"

डॉ. सियोल ने बताया कि अजमेर और उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टर रविवार सुबह से काम का बहिष्कार करेंगे और अन्य जिलों में भी रेजिडेंट डॉक्टर इसी के अनुसार निर्णय लेंगे।

कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर इस साल अगस्त में हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि जयपुर में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित किए जाने के बाद वे फिर से काम पर लौट आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\