जरुरी जानकारी | ट्विटर पर रिजर्व बैंक के ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। रिजर्व बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक के ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। रिजर्व बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फालोअर्स के साथ रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार उसके फालोअर्स की संख्या 27 सितंबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो अब 10 लाख हो गई है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर आज फालोअर्स की संख्या 10 लाख हो गई है। इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।’’

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है। वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.91 लाख है। अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर से जुड़ा था। वहीं ईसीबी अक्टूबर, 2009 से ट्विटर से जुड़ा है।

85 साल पुराने रिजर्व बैंक का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था। गवर्नर दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिसपर फालोअर्स की संख्या 1.35 लाख है।

मार्च, 2019 में ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फालोअर्स की संख्या 3,42,000 थी, जो मार्च, 2020 में दोगुना से अधिक होकर 7,50,000 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए सात सप्ताह के लॉकडाउन में रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है।

चालू वित्त वर्ष में 2.5 लाख फालोअर्स रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल से जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\