जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक जुलाई में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा; 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जुलाई 2021 में डॉलर का शुद्ध खरीदार बना रहा। इस दौरान उसने हाजिर बाजार से 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की। रिजर्वबैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 16 सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जुलाई 2021 में डॉलर का शुद्ध खरीदार बना रहा। इस दौरान उसने हाजिर बाजार से 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की। रिजर्वबैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

समीक्षाधीन महीने में, केंद्रीय बैंक ने 16.16 अरब डॉलर की खरीदारी की, जबकि हाजिर बाजार में 8.955 अरब डॉलर की बिक्री की। गुरुवार को जारी सितंबर 2021 के मासिक रिजर्वबैंक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

जून 2021 में, रिजर्वबैंक ने शुद्ध रूप से 18.633 अरब डॉलर की खरीदारी की। माह के दौरान बैंक ने 21.923 अरब डॉलर की खरीदारी की और 3.29 अरब डॉलर की बिकवाली।

पिछले साल जुलाई में केंद्रीय बैंक ने 15.973 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी।

वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान, रिजर्वबैंक ने हाजिर बाजार से 68.315 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इसने वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान हाजिर बाजार से 162.479 अरब डॉलर की खरीदारी की और 94.164 अरब डॉलर की बिक्री की थी।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\