जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने 2022-23 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को कायम रखा है।

मुंबई, पांच अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को कायम रखा है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत ने शुक्रवार को यहां चालू वित्त वर्ष की चौथी मौद्रिक समीक्षा पेश करते हुए कहा कि शहरी मांग में सुधार हो रहा है। सामान्य मानसून से ग्रामीण मांग में भी धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।

दास ने कहा कि देश को सतत वृद्धि की राह पर ले जाने के लिए केंद्रीय बैंक मूल्य स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध है।

रिजर्व बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 16.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। चौथी तिमाही तक वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत रह जाएगी।

हालांकि, इसके साथ ही दास ने आगाह किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वृद्धि दर के लिए जोखिम हो सकता है।

केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में 2022-23 की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया था। इससे पहले रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Dream11 Prediction: कार्डिफ में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े