जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेज पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

मुंबई, 12 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बताया कि प्रीपेड भुगतान प्रणाली और अपने ग्राहक को जानिये (केवाईसी) नियमों से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।

ओला फाइनेंशियल सर्विसेज.....ऐप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली ओला की अनुषंगी कंपनी है। यह दोपहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराती है।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा, ‘‘जांच में पाया गया कि ओला फाइनेंशियल सर्विसेज केवाईसी को लेकर जारी निदेशों का अनुपालन कर रही थी।’’

केंद्रीय बैंक के अनुसार, कंपनी को इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया था और पूछा गया था कि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने के लिए क्यों न उसपर जुर्माना लगाया जाए।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘कंपनी के जवाब पर विचार करने के बाद आरबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि निर्देशों के अनुपालन में कोताही बरती गई है और मौद्रिक दंड लगाना जरूरी हो जाता है।’’

केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामियों के लिए की गई है। इसका मकसद ओला फाइनेंशियल सर्विसेज के अपने ग्राहकों के साथ किसी लेनदेन की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू