देश की खबरें | शोधकर्ताओं ने आंत के जीवाणु को मोबाइल ऐप से नियंत्रित करने के लिए कैप्सूल विकसित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शोधकर्ताओं ने मुंह से निगलने योग्य एक ऐसा कैप्सूल विकसित किया है जिसका उपयोग स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से आंत के जीवाणु को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई शोधकर्ताओं ने मुंह से निगलने योग्य एक ऐसा कैप्सूल विकसित किया है जिसका उपयोग स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से आंत के जीवाणु को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक यह कैप्सूल स्वास्थ्य की डिजिटल निगरानी की क्षमता का प्रदर्शन करता है।

तियानजिन विश्वविद्यालय और चीन के अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं की टीम ने बृहदान्त्र सूजन से पीड़ित सूअरों पर इस कैप्सूल का परीक्षण किया है।

'नेचर माइक्रोबायोलॉजी' नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित एक शोधपत्र में शोधकर्ताओं ने बताया है कि यह किस प्रकार आंत के जीवाणु को नियंत्रित करने और उनके साथ दोतरफा संचार करने में मदद कर सकता है।

एस्चेरिचिया कोलाई (ई. कोलाई) जैसे जठरांत्रीय जीवाणु स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। टीम ने बताया कि ई. कोलाई को जानवरों के अंदर एक विशिष्ट स्थान पर दवाएं पहुंचाने के लिए संशोधित किया जा सकता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि एक बार अंदर जाने के बाद जीवाणु को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, न ही उससे संवाद किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर