देश की खबरें | गणतंत्र दिवस हिंसा : पंजाब प्रशासन की जानकारी पर तीन लोगों को भेजा गया नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुयी हिंसा के संबंध में उसने पंजाब के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर तीन लोगों को नोटिस भेजे हैं।

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुयी हिंसा के संबंध में उसने पंजाब के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर तीन लोगों को नोटिस भेजे हैं।

दिल्ली पुलिस का यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों के बाद आया है कि एक मृत व्यक्ति को हिंसा के संबंध में नोटिस भेजा गया है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘जांच के दौरान पंजाब पंजीकरण प्राधिकरण के स्वामित्व रिकॉर्ड के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं, इसमें ट्रैक्टर नंबर पीबी 27 6306 का पता चला जो तीन लोगों - जागीर, सुरजीत और गुरचरण सिंह का है। उसके अनुसार, उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए।’’

पुलिस ने कहा कि दंगों के सिलसिले में बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एक ट्रैक्टर की पहचान की जिसका पंजीकरण नंबर पंजाब में अधिकारियों को भेजा गया ताकि वाहन के मालिक का पता लगाया जा सके। इस संबंध में पुलिस को तीन नाम मिले और उस जानकारी के आधार नोटिस भेजे गए।

गणतंत्र दिवस पर हुयी हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे जबकि एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\