देश की खबरें | रेणुकास्वामी हत्या मामला: कन्नड़ फिल्म निर्देशक मिलाना प्रकाश से पूछताछ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेणुकास्वामी हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कन्नड़ फिल्म निर्देशक मिलाना प्रकाश से पूछताछ की।
बेंगलुरू, पांच जुलाई रेणुकास्वामी हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कन्नड़ फिल्म निर्देशक मिलाना प्रकाश से पूछताछ की।
इस मामले में अभिनेता दर्शन थुगुदीप, उनकी सह-कलाकार पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य न्यायिक हिरासत में हैं।
रेणुकास्वामी की हत्या के तुरंत बाद दर्शन 'डेविल' नामक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के लिए चले गए थे।
पुलिस ने बसवेश्वर पुलिस थाने में प्रकाश और बेंगलुरु के पूर्व उप महापौर मोहन राज का बयान दर्ज किया।
इस बीच दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी दर्शन ने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह रिकॉर्ड में इस तथ्य को ठीक करें कि अभिनेता की पत्नी वह हैं, न कि पवित्रा गौड़ा।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा, "शुरू में मीडिया को संबोधित करते समय आपने गलत तरीके से श्रीमती पवित्रा गौड़ा को दर्शन श्रीनिवास की पत्नी बता दिया था और इस तथ्य को कर्नाटक के गृह मंत्री और राष्ट्रीय मीडिया सहित सभी ने आगे बढ़ाया।"
विजयलक्ष्मी ने कहा कि वह 48 वर्षीय अभिनेता की वैध विवाहिता हैं।
आठ जून को पवित्रा गौड़ा को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के कारण दर्शन के चित्रदुर्ग निवासी प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)