देश की खबरें | अकाल तख्त के जत्थेदार को हटाना सिखों के लिए 'काला दिन' : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की कड़ी निंदा की और इसे सिख समुदाय के लिए काला दिन बताया।

चंडीगढ़, सात मार्च अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की कड़ी निंदा की और इसे सिख समुदाय के लिए काला दिन बताया।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह का समर्थन करते हुए कई नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार की बर्खास्तगी की आलोचना की।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त के जत्थेदार के पद से हटा दिया और कहा कि बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर उनके नेतृत्व को पंथ (सिख समुदाय) का मार्गदर्शन करने में अपर्याप्त माना गया है।

एसजीपीसी ने कुलदीप सिंह गडगज को अकाल तख्त का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया है। उन्हें तख्त केसगढ़ साहिब का जत्थेदार भी नियुक्त किया गया है।

ज्ञानी रघबीर सिंह स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी का कार्यभार संभालते रहेंगे।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘सिख समुदाय, पंथिक संस्थाओं और सभी के लिए आज का दिन काला दिन है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\