देश की खबरें | धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्थल नहीं समझा जाना चाहिए: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि विकास कार्यों के कारण धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है लेकिन इन स्थलों को पिकनिक स्थल नहीं समझा जाना चाहिए।

शिमला, 22 नवंबर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि विकास कार्यों के कारण धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है लेकिन इन स्थलों को पिकनिक स्थल नहीं समझा जाना चाहिए।

शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड और झारखंड के लोगों को इन राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए।

शुक्ला ने कहा कि पहले लोग धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए कई दिन और कई घंटे पैदल चलते थे लेकिन अब वे हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ में प्रार्थना और ध्यान करते हैं तो लोगों को स्पष्ट संदेश जाता है कि धार्मिक स्थलों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने देश की समृद्ध विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शुक्ला ने कहा कि केंद्र ने लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से राजभवन में प्रत्येक राज्य के स्थापना दिवस को मनाने की परंपरा शुरू की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए और न ही विकास से मुंह मोड़ना चाहिए। यदि हम दोनों को साथ लेकर चलेंगे तभी हम अपनी संस्कृति को बचा पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ