देश की खबरें | कोरोना संकट के समय पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कर जनता को राहत दी जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में कमी करके जनता को राहत दी जाए।

नयी दिल्ली, 11 मई कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में कमी करके जनता को राहत दी जाए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल को माल एवं सेवा (जीएसटी) कर के दायरे में लाया जाए और यह होने तक उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।

उन्होंने एक बयान में दावा किया, ‘‘भारत के 130 करोड़ लोग आज कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं लेकिन ‘भारतीय जनलूट पार्टी’ (भाजपा) की लूट जारी है। पांच विधानसभाओं के चुनाव ख़त्म होते ही भाजपा सरकार का तेल की लूट का खेल शुरू हो गया है, जिसके अंतर्गत मोदी सरकार ने पिछले आठ दिन में पेट्रोल 1.40 रुपए और डीजल को 1.63 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत कांग्रेस के समय से एक चौथाई कम है, लेकिन मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ा कर जनता का तेल निकाल दिया है।’’

सुरजेवाला के मुताबिक, ‘‘26 मई, 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, तब भारत की तेल कंपनियों को कच्चा तेल 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था और उस समय पेट्रोल व डीजल क्रमशः 71.41 और 55.49 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध था। आज पेट्रोल एवं डीजल क्रमशः 91.80 और 82.36 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है, जबकि कच्चे तेल की कीमत आज 67.21 डॉलर प्रति बैरल है।’’

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ आम लोगों को मिलना चाहिए और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की जाए। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के अंतर्गत लाये जाने तक पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाई गयी 23.78 प्रति लीटर व 28.37 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।’’

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे लीटर और डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

इस बढ़ोतरी के साथ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहंच गई हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 91.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.36 रुपये में मिल रहा है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर