देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में राहत, शनिवार के बाद बर्फबारी के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घाटी में शनिवार के बाद कुछ दिनों तक बर्फबारी हो सकती है।

श्रीनगर, छह जनवरी जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घाटी में शनिवार के बाद कुछ दिनों तक बर्फबारी हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पिछली रात यहां इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि सीमांत जिले कुवपाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर अनंतनाग के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम ज्यादा शुष्क रहेगा। विभाग ने हालांकि रात में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और शनिवार के बाद अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की 70 प्रतिशत संभावना जताई है।

कश्मीर में इस समय ‘‘चिल्लई कलां’’ का दौर जारी है। 40 दिन का यह दौर सबसे मुश्किल समय होता है, जब बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है। यह दौर 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है।

घाटी में ‘‘चिल्लई खुर्द’’ (छोटी सर्दी) के 20 दिन और ‘‘चिल्लई बच्चा’’ (शिशु सर्दी) के 10 दिन के बाद भी ठंड जारी रहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज