देश की खबरें | उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से जल्द मिल सकती है राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत में शनिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं के कारण बारिश हुई। इन पूर्वी हवाओं ने

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उत्तर भारत में शनिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं के कारण बारिश हुई। इन पूर्वी हवाओं ने

बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बना दी हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में शनिवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी और अब अगले 24 घंटे के भीतर यह राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मानसून 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को पहुंच जाएगा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पहली बार है जब मानसून दिल्ली में इतनी देरी से पहुंच रहा है।

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य स्थानों में, हिसार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी का अधिकतम तापमान क्रमश: 40.1 डिग्री सेल्सियस, 40.7 डिग्री सेल्सियस और 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5, 37.1 और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 16 मिमी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रमुख जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और 500 से अधिक वाहन फंस गए।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और वहां मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। जयपुर, बूंदी, टोंक और डबोक में क्रमश: 23.4 मिमी, 17.5मिमी, 2मिमी और 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बीकानेर राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद गंगानगर और पाली में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.3 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करीब 10 दिनों के अंतराल के बाद मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। आईएमडी भोपाल कार्यालय में वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि राज्य में 11 से 16 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

साहा ने कहा, " मध्य प्रदेश में मानसून फिर धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। अरब सागर में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं तेज हो रही हैं, जिससे राज्य में आगामी कुछ दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। रविवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। " इस बीच गुना के कुंभराज कस्बे में 72 मिमी बारिश हुई, जबकि सिंगरौली के सराय इलाके में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उधर, केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में रविवार को भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने केरल के तटीय इलाकों में मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर उन्हें समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड