देश की खबरें | मौसम के करवट लेने पर भीषण गर्मी से मिली राहत, आंधी-तूफान की घटनाओं में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान आंधी-तूफान के कारण हुईं घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गई।

लखनऊ, 20 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान आंधी-तूफान के कारण हुईं घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गई।

पिछले करीब एक महीने तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद बुधवार शाम को राज्य के कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

राज्य के अनेक हिस्सों में बृहस्पतिवार को मौसम खुशगवार रहा लेकिन कई स्थानों पर आंधी-तूफान की वजह से जनहानि भी हुई।

प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान की घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मृत्यु हो गई। लखीमपुर खीरी जिले में तीन तथा बदायूं, बलरामपुर और बरेली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

इसके अलावा बिजली गिरने और सांप काटने की घटनाओं में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। पिछले करीब एक पखवाड़े से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

हालांकि प्रयागराज 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों में एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे