देश की खबरें | दिल्ली में तेज हवा और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां बुधवार रात को आए तूफान, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

नयी दिल्ली, 22 मई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां बुधवार रात को आए तूफान, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है।

आईएमडी के मुताबिक अन्य मौसम पर्यवेक्षण केंद्रों ने भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की, पालम और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 34.8 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात भारी बारिश एवं ओलावृष्टि हुई तथा 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, फलस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। तूफान के कारण राजधानी के कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए, जलभराव हो गया और यातायात बाधित हो गया।

इस बीच, दिन में आर्द्रता का स्तर 69 से 51 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट