रिलायंस गुरुवार को राइट्स इश्यु, लाभांश पर विचार करेगी

इये समूह पर कर्ज घटाने के प्रयासों का हिस्सा की कड़ी माना जा रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) गुरुवार को राइट्स इश्यू पर विचार करेगी। करीब तीन दशक में यह कंपनी का पहला राइट्स निर्गम होसकता है।

इये समूह पर कर्ज घटाने के प्रयासों का हिस्सा की कड़ी माना जा रहा है।

आरआईएल ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड की 30 अप्रैल को बैठक होगी और इस दौरान 31 मार्च को समाप्त तिमाही के लिए फर्म के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी जाएगी।

आरआईएस ने कहा कि इस दौरान मौजूदा शेयरधारकों को राइट्स के आधार पर शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा। कंपनी ने इस बारे में अधिक ब्यौरा दिए बिना कहा कि यह निर्गम मौजूदा कानूनों के तहत लाया जाएगा और इसके लिए जरूरी नियामकीय/ सांविधिक मंजूरियों की जरूरत होगी।

इससे पहले आरआईएल ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म की 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी फेसबुक को 43,574 करोड़ रुपये में बेचने का करार किया है।

अंबानी ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि समूह 2021 तक पूरी तरह कर्ज मुक्त होने की दिशा में काम कर रहा है।

विश्लेषकों को राइट्स इश्यू के जरिए कम से कम पांच प्रतिशत शेयर जारी किए जाने की उम्मीद है। दूसरे शब्दों में प्रत्येक शेयरधारक 100 शेयर रखने के बदले में पांच नए शेयर खरीद सकता है। मौजूदा शेयर कीमत पर थोड़ी छूट देने के बावजूद इससे आरआईएल को करीब 40,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी।

रिलायंस ने पिछली बार 1991 में धन जुटाने के लिए आम लोगों का रुख किया था, जब उसने परिवर्तनीय ऋण पत्र जारी किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\