जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल अपना उपभोक्ता उत्पाद कारोबार नई कंपनी को स्थानांतरित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा कारोबार कंपनी रिलायंस रिटेल अपने उपभोक्ता उत्पाद कारोबार को एक नई इकाई ‘न्यू रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ को स्थानांतरित करने जा रही है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई खुदरा कारोबार कंपनी रिलायंस रिटेल अपने उपभोक्ता उत्पाद कारोबार को एक नई इकाई ‘न्यू रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ को स्थानांतरित करने जा रही है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष दायर योजना में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, रोजमर्रा के उपभोग वाले उत्पादों (एफएमसीजी) के कारोबार को रिलायंस रिटेल लिमिटेड (आरआरएल) से नई कंपनी ‘न्यू रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ (न्यू आरसीपीएल) को स्थानांतरित किया जा रहा है।

एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 25 जून को आंतरिक पुनर्गठन प्रक्रिया की मंजूरी के लिए एक बैठक बुलाने को कहा था। इसमें रिलायंस रिटेल के उपभोक्ता कारोबार को ‘जैसा है, वैसे ही’ आधार पर स्थानांतरित किया जाना है।

रिलायंस समूह की कंपनियों ने कारोबार हस्तांतरण का कारण बताते हुए कहा कि उपभोक्ता कारोबार ब्रांड बनाने, शोध, विकास, विनिर्माण, वितरण और विपणन से पूरे उत्पाद चक्र का प्रबंधन करने में से एक है।

आरआरएल ने कहा, ‘‘यह अपने आप में एक बड़ा व्यवसाय है, जिसके लिए खुदरा कारोबर की तुलना में विशिष्ट एवं केंद्रित ध्यान, विशेषज्ञता और विभिन्न कौशल समूह की जरूरत होती है। इस व्यवसाय में निरंतर बड़े पूंजी निवेश की भी जरूरत होती है और यह निवेशकों के विभिन्न समूहों को आकर्षित कर सकता है।’’

यह समग्र योजना, रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह में कंपनियों के आंतरिक पुनर्गठन का हिस्सा है। इसके तहत न्यू आरसीपीएल में उपभोक्ता ब्रांड व्यवसाय को शामिल किया जाएगा।

एनसीएलटी ने निर्देश दिया कि इस योजना पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के उद्देश्य से आरआरएल, आरआरवीएल और आरसीपीएल के असुरक्षित लेनदारों की एक बैठक बुलाई जाए। यह बैठक आदेश को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तारीख से 70 दिन के भीतर आयोजित की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान