जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल कारीगरों के लिए विशेष ‘स्वदेश’ स्टोर शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस रिटेल पूरी तरह कारीगरों के लिए समर्पित विशेष स्टोर ‘स्वदेश’ शुरू करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस स्टोर में कृषि और खाद्य उत्पादों, हथकरघा, परिधान, वस्त्र, हस्तशिल्प और हाथ से बने प्राकृतिक उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल रिलायंस रिटेल पूरी तरह कारीगरों के लिए समर्पित विशेष स्टोर ‘स्वदेश’ शुरू करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस स्टोर में कृषि और खाद्य उत्पादों, हथकरघा, परिधान, वस्त्र, हस्तशिल्प और हाथ से बने प्राकृतिक उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि यह स्टोर ‘‘भारत में हस्तनिर्मित’’ कार्यक्रम को बढ़ावा देगा और कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए एक वैश्विक मंच मुहैया कराएगा।

पहला स्वदेश स्टोर 2022 की दूसरी छमाही में खुलने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा, ‘‘कार्यक्रम की अगुवाई रिलायंस रिटेल के हस्तशिल्प ब्रांड स्वदेश द्वारा की जा रही है, जो देश भर के दस्तकारी उत्पादों के लिए पूरी तरह कारीगरों को समर्पित स्टोर है।’’

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की अनुषंगी कंपनी रिलायंस रिटेल स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करने की संभावनाएं भी तलाश रही है।

इस क्रम में कंपनी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए।

आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि भारतीय कला और शिल्प का भविष्य एक रोमांचक मोड़ पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘रिलायंस रिटेल विभिन्न स्थानीय ‘कलाकारी’ को राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में मदद करने के लिए विभिन्न सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\