जरुरी जानकारी | सेफोरा स्टोर समेत अरविंद फैशंस के खुदरा सौंदर्य कारोबार का अधिग्रहण करेगी रिलायंस रिटेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी रिलायंस रिटेल लालभाई परिवार प्रवर्तित अरविंद फैशन के खुदरा सौंदर्य कारोबार का अधिग्रहण करेगी। इसके अंतर्गत सेफोरा कारोबार का भी हस्तांतरण होगा।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी रिलायंस रिटेल लालभाई परिवार प्रवर्तित अरविंद फैशन के खुदरा सौंदर्य कारोबार का अधिग्रहण करेगी। इसके अंतर्गत सेफोरा कारोबार का भी हस्तांतरण होगा।
संयुक्त बयान के अनुसार, सौदे के तहत रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड अरविंद फैशन लिमिटेड से फ्रांसीसी सौंदर्य खुदरा ब्रांड की 26 दुकानों का अधिग्रहण करेगी।
इसमें कहा गया, “सेफोरा के साथ साझेदारी के तहत रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर 13 शहरों में सेफोरा की 26 दुकानों का अधिग्रहण अरविंद फैशंस से करेगी। कंपनी की योजना सेफोरा का देशभर में विस्तार करने की है।”
हस्तांतरण के दौरान दुकानों और वेबसाइट सामान्य रूप से कारोबार करते रहेंगे।
रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड अरविंद फैशन लिमिटेड आरआरवीएल का सौंदर्य कारोबार देखती है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) आरआईएल (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) समूह के तहत सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।
इससे पहले अरविंद फैशन ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेचने और हस्तांतरण करने के लिए रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड के साथ उसने शेयर खरीद समझौता किया है।
अहमदाबाद की कंपनी ने कहा कि समझौते की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अरविंद ब्यूटी ब्रांड्स रिटेल उसकी सहायक कंपनी नहीं रहेगी।
बिक्री के संबंध में कंपनी ने कहा, “संपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री और ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए 216 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सौदा किया गया है। संपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए खरीद विचार 99.02 करोड़ रुपये है।
वित्त वर्ष 2022-23 में अरविंद ब्यूटी ब्रांड्स रिटेल का कारोबार 336.70 करोड़ रुपये था। अरविंद फैशन के एकीकृत राजस्व में इसका योगदान 7.60 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)