जरुरी जानकारी | रिलायंस जियो को जी5 सेवाओं के लिए स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी से 2.2 अरब डॉलर का वित्तीय समर्थन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को जी5 सेवाओं के उपकरणों के वित्तपोषण के लिए स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी से 2.2 अरब डॉलर का वित्तीय समर्थन मिला है।
नयी दिल्ली, छह अगस्त देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को जी5 सेवाओं के उपकरणों के वित्तपोषण के लिए स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी से 2.2 अरब डॉलर का वित्तीय समर्थन मिला है।
कंपनी ने अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वीडिश कंपनी एरिक्सन और फिनिश कंपनी नोकिया से दूरसंचार संबंधी उपकरण खरीदे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आरजेआईएल ने स्वीडिश एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी (ईकेएन) के साथ 2.2 अरब डॉलर का समझौता किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, जियो अभी करीब 6.2 लाख गांवों में वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान कर रहा है।
देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। रिलायंस जियो समेत सभी दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं का नेटवर्क स्थापित करने में जुटी हुई हैं।
पांचवीं पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं अत्यधिक तीव्र गति से वीडियो को डाउनलोड करने और भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लाखों फोन को समर्थन देने में सक्षम हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)