जरुरी जानकारी | रिलायंस जियो ने 57,123 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा, 5जी सेवाओं के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दो दिन तक चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। नीलामी में रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57,123 करोड़ रुपये है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1,717 मेगाहर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) स्पेक्ट्रम हो जाएगा, जो पहले के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, दो मार्च दो दिन तक चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। नीलामी में रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57,123 करोड़ रुपये है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1,717 मेगाहर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) स्पेक्ट्रम हो जाएगा, जो पहले के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है।

स्पेक्ट्रम की खरीद से रिलायंस जियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो ने जो स्पेक्ट्रम खरीदा है उसका इस्तेमाल 5जी सेवा देने के लिए भी किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5जी तकनीक विकसित कर ली है जिसका अमेरिका में परीक्षण किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी कहा था कि वह इसी साल 5जी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

नीलामी में स्पेक्ट्रम की खरीद पर अंबानी ने कहा, ‘‘हमारी स्पेक्ट्रम की पहुंच बढ़ने से हम देश में डिजिटल पहुंच का और विस्तार करेंगे। इसके साथ ही हम 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए भी तैयार हो गए हैं।’’

भारत में पांच साल में पहली दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी में कुल 77,814.80 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बिका। इसमें से ज्यादातर स्पेक्ट्रम रिलायंस जियो ने खरीदा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\