जरुरी जानकारी | एमजे क्षेत्र से उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में शुरू करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) एमजे क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन 2022 की अंतिम तिमाही में शुरू करेगी जिससे कुल उत्पादन में करीब दो-तिहाई की बढ़ोतरी होगी। कंपनी पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में खोजों का विकास कर रही है। एमजे क्षेत्र इसमें से तीसरी और अंतिम खोज है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) एमजे क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन 2022 की अंतिम तिमाही में शुरू करेगी जिससे कुल उत्पादन में करीब दो-तिहाई की बढ़ोतरी होगी। कंपनी पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में खोजों का विकास कर रही है। एमजे क्षेत्र इसमें से तीसरी और अंतिम खोज है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान निवेशकों के लिए प्रस्तुतीकरण में कहा कि उसने पहला अपतटीय स्थापन अभियान पूरा कर लिया है। दूसरे की शुरुआत इस साल नवंबर से पूरी होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ड्रिलिंग और कुओं का काम पूरा होने के करीब है। पहली गैस वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही से मिलने से की उम्मीद है।’’ वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत अप्रैल, 2022 से होगी। तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर, 2022 पड़ेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार बीपी केजी-डी6 ब्लॉक की सबसे गहरी गैस खोज को उत्पादन में लाने के लिए बंगाल की खाड़ी में ऊंचे समुद्र में तैरती उत्पादन प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहती हैं।

एमजे-1 गैस क्षेत्र धीरूभाई-1 और 3 (डी 1 और डी 3) क्षेत्रों के सीधे नीचे 2,000 मीटर में स्थित है। ये केजी-डी6 ब्लॉक के पहले और सबसे बड़े क्षेत्र हैं। एमजे-1 में कम से कम 988 अरब घन फुट के संसाधन होने का अनुमान है। इन क्षेत्र में तेल का भी भंडार है। इसकी निकासी तैरती प्रणाली- एफपीएसओ के जरिये होगी।

कंपनी ने प्रस्तुतीकरण में कहा कि एफपीएसओ तथा समुद्र के अंदर की उत्पादन प्रणाली का कार्य प्रगति पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट