जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण 68,404 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच सोमवार को स्थानीय बाजार बिकवाली दबाव में रहे। शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत टूट गया।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच सोमवार को स्थानीय बाजार बिकवाली दबाव में रहे। शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत टूट गया।

हालांकि, दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स की सबसे बड़ी कंपनी का शेयर एक समय एक प्रतिशत तक चढ़ गया था। बाद में इसमें गिरावट आई। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर, 2021 का तिमाही प्रदर्शन अबतक का सर्वश्रेष्ठ रहा है।

बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1.04 प्रतिशत के उछाल से 2,504.10 रुपये पर पहुंचा। हालांकि, बाद में इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया। अंत में बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4.06 प्रतिशत के नुकसान से 2,377.55 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 3.95 प्रतिशत के नुकसान से 2,379.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 1.08 प्रतिशत के लाभ से 2,504.75 रुपये तक गया था।

बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 68,404.59 रुपये के नुकसान से 16,08,275.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,545.67 अंक या 2.62 प्रतिशत के नुकसान से 57,491.51 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें