जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू को 1.1 गुना अधिक सब्सक्राइव किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के सबसे धनी कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को बंद होने के दो दिन पहले ही सोमवार को 1.1 गुना अधिक सब्सक्राइव किया गया। शेयर बाजारों पर उपलब्ध आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, एक जून भारत के सबसे धनी कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को बंद होने के दो दिन पहले ही सोमवार को 1.1 गुना अधिक सब्सक्राइव किया गया। शेयर बाजारों पर उपलब्ध आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, 42.26 करोड़ शेयरों की पेशकश की तुलना में 46.04 करोड़ शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं। यह पेशकश की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

बीएसई पर 44.85 करोड़ शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं। इसके अलावा एनएसई पर 0.57 करोड़ शेयरों के लिये तथा आर-वैप के जरिये रजिस्ट्रार के माध्यम से 0.62 करोड़ शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं।

कंपनी के इस इश्यू के लिये बोलियां लगाने के अभी दो दिन बाकी हैं। सामान्य तौर पर ऐसे मामलों में देखा गया है कि संस्थागत निवेशक आखिरी दिनों में बोलियां लगाते हैं। इससे यह तय है कि अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस इश्यू को कई गुना और सब्सक्राइव किया जाने वाला है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

मुकेश अंबानी और प्रवर्तक समूह ने कहा है कि वे अपने हिस्से की पूरी मात्रा को सब्सक्राइव करेंगे। इसके अलावा यदि कोई भाग बचा रह जाता है, तो वे उसे भी सब्सक्राइव करेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की एक बड़ी संख्या है। इनमें 25.4 लाख से अधिक खुदरा शेयरधारक और 1,700 से अधिक संस्थागत निवेशक शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस स्तर पर अधिक सब्सक्राइव किये जाने से कंपनी के भविष्य में हर श्रेणी के शेयरधारकों के भरोसे का पता चलता है।

यह हाल के समय में पेश किसी भी अन्य राइट्स इश्यू को मिले सब्सक्राइव की तुलना में काफी अधिक है। इससे पहले भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के राइट्स इश्यू को पांच से आठ प्रतिशत अधिक सब्सक्राइव किया गया था।

बीएसई पर आरआईएल का शेयर सोमवार को 1520.45 रुपये पर बंद हुआ।

इश्यू के दस्तावेज के अनुसार, कंपनी इससे प्राप्त तीन-चौथाई रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज के स्तर को कम करने में करेगी।

कंपनी को कानूनी और अन्य खर्चों के बाद इस इश्यू से 53,036.13 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इसमें से 39,755.08 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पुराने कर्ज का भुगतान करने में तथा शेष 13,281.05 करोड़ रुपये का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिये किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान