जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत उछाल के साथ 17,394 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 27 प्रतिशत उछाल के साथ 17,394 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 27 प्रतिशत उछाल के साथ 17,394 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि तेल तथा गैस कारोबार से आय में उछाल आया और फैशन-जीवनशैली खंड के साथ ही किराना और ई-कॉमर्स में वृद्धि के कारण भी राजस्व बढ़ा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसका शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये या 25.71 रुपये प्रति शेयर रहा। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,656 करोड़ रुपये या 19.92 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी ने बताया कि उसकी परिचालन आय 2.34 लाख करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही।

तेल-से-रसायन व्यवसाय में मजबूत ईंधन और पेट्रोकेमिकल मांग और निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटने से राजस्व में उछाल आया।

अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी ने फैशन और जीवनशैली के साथ ही किराना और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड में अच्छे प्रदर्शन के साथ खुदरा व्यापार में वृद्धि दर्ज की।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान दूरसंचार राजस्व में मामूली वृद्धि हुई, क्योंकि कंपनी ने अभी तक 5जी सेवाओं के लिए टैरिफ योजना की घोषणा नहीं की है, हालांकि तेज नेटवर्क से डेटा खपत में उछाल आया है। इस खंड में राजस्व लगभग 2.55 लाख करोड़ रुपये पर स्थिर था।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने रिलायंस रिटेल में अपना विश्वास बनाए रखा और कंपनी में इस तिमाही में 15,314 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

रिलायंस रिटेल ने 25 अक्टूबर 2023 को कुल 5,150 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का हस्तांतरण वेयरहाउस इनविट को किया।

समीक्षाधीन तिमाही में रिलायंस के तेल से रसायन (ओ2सी) खंड का राजस्व सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत गिरकर 1,47,988 करोड़ रुपये रहा। यह गिरावट मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में 14 प्रतिशत की कमी के चलते हुई।

इस दौरान रिलायंस के तेल एवं गैस खंड का राजस्व 71.8 प्रतिशत बढ़कर 6,620 करोड़ रुपये रहा। तेल एवं गैस खंड का एबिटडा सालाना आधार पर 50.3 प्रतिशत बढ़कर 4,766 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों के बाद कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी के हर व्यवसाय खंड के अच्छे प्रदर्शन के चलते रिलायंस ने एक बार फिर शानदार वृद्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि इस बार जियो अपनी दो क्रांतिकारी पेशकश- जियो एयर फाइबर और जियो भारत फोन के दम पर डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की राह पर आगे बढ़ रहा है। आधुनिकतम 5जी नेटवर्क की टेक्नॉलोजी से लैस जियो एयर फाइबर हाई-स्पीड इंटरनेट की कनेक्टिविटी को देश के करोड़ों घरों तक पहुंचा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''दिसंबर 2023 तक हम पूरे भारत में 5जी सेवाएं पहुंचाते हुए दुनिया में सबसे तेज 5जी रोल आउट का एक नया कीर्तिमान और मानदंड स्थापित कर सकेंगे।''

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, ''जियो ट्रू 5जी जल्द ही भारतीयों के लिए एक नए डिजिटल युग की शुरुआत करेगा जो देश भर में उपलब्ध होगा। जियो के लिए 5जी, जियो भारत और जियो एयर फाइबर तीन बड़े वृद्धि को बढ़ावा देने वाले हैं।''

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम अंबानी ने कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन तो किया है, साथ ही वित्तीय मामलों में अब तक का उच्चतम स्तर हासिल किया है। यह प्रदर्शन इस बात का गवाह है कि हमारे हर काम और विचार के केंद्र में सदैव ग्राहक ही रहते है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\