फेसबुक के बाद दूसरे निवेशकों के साथ भी हिस्सेदारी बिक्री की बातचीत कर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज

कंपनी ने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के बयान में निवेशकों को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि ऐसे सौदों से उसे अपने कर्ज का स्तर कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसकी बातचीत किन निवेशकों के साथ चल रही है। उसने कहा कि आने वाले महीनों में निवेश के बारे में घोषणा की जाएगी।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी डिजिटल इकाई में 5.7 अरब डॉलर में फेसबुक को कुछ हिस्सेदारी बेचने के बाद इसी आकार के सौदों के लिये अन्य रणनीतिक एवं वित्तीय निवेशकों के साथ भी बातचीत कर रही है।

कंपनी ने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के बयान में निवेशकों को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि ऐसे सौदों से उसे अपने कर्ज का स्तर कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसकी बातचीत किन निवेशकों के साथ चल रही है। उसने कहा कि आने वाले महीनों में निवेश के बारे में घोषणा की जाएगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल को बताया गया है कि फेसबुक के निवेश के अलावा अन्य रणनीतिक और वित्तीय निवेशकों ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश करने की दिलचस्पी जाहिर कर रहे हैं। उनके साथ बातचीत अच्छी दिशा में बढ़ रही है और आाने वाले महीनों में इसी तरह के निवेश की घोषणा की जा सकती है।’’

फेसबुक ने पिछले सप्ताह जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी गूगल के साथ भी इसी तरह के निवेश के लिये बातचीत कर रही है।

कंपनी ने कहा कि संभावित निवेश से दुनिया भर के लिये जियो प्लेटफार्मों के आकर्षण का पता चलता है। बयान में कहा गया, ‘‘इस तरह के निवेश की काफी संभावनाएं होने के आधार पर निदेशक मंडल को सूचित किया गया है कि कंपनी अपने लक्ष्य से पहले ही शून्य कर्ज के स्तर को प्राप्त कर लेगी।’’

मुकेश अंबानी चीन में वीचैट और अलीपे की सफलता को भारत में दोहराने के प्रयास में हैं। इसके लिये चैटिंग, भुगतान, वित्तीय सेवा, ऑनलाइन खरीदारी आदि जैसी सुविधाएं देने वाले कई प्रकार के एप को एक साथ जोड़कर सुपरएप बनाने पर काम किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी