जरुरी जानकारी | बीस लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज पहली भारतीय कंपनी बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी।

शेयर बाजार में मजबूती के बीच मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर भी कारोबार के दौरान 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

आरआईएल का शेयर बीएसई में 1.88 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 2957.80 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। बाद में यह 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,928.95 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण कारोबार के दौरान बढ़कर 20,01,279.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कारोबार समाप्त होने पर यह 19,81,635.72 करोड़ रुपये था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1.89 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,958 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। बाद में यह 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,926.20 रुपये प्रति इक्विटी रहा।

पिछले दो सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण करीब एक लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

बाजार मूल्यांकन के लिहाज से 10 प्रमुख कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\